अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भीनमाल के कचहरी रोड स्कूल ग्राउन्ड में शुक्रवार सुबह को योग दिवस मनाया गया | इस दौरान सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन किया गया | ब्रह्मगुप्त योग सेवा समिति भीनमाल के अध्यक्ष डॉ. श्रवण मोदी के मार्गदर्शन से पतंजलि के योग शिक्षक जेठारामजी व्दारा योगा कराया गया। बी के गीता बहिन ने बताया की शरीर को स्वस्थ रखने के साथ साथ हमें मन को भी स्वस्थ बनाना चाहिए इसके लिए आवश्यक है ध्यान(मैडिटेशन), उन्होंने सभी को ध्यान कराया | बाद में भीनमाल के SDM दौलतराम चौधरी ने सभी को संबोधित किया साथ ही सभी को उपस्थित रहने के लिए धन्यवाद भी किया। इस दौरान भीनमाल के पालिकाध्यक्ष सावलाराम देवासी, तहसीलदार, पतंजलि से मोहनसिंह सीसोदिया, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मुकेश, सभी स्कूल्स के प्रधानाचार्य, करीब 200 शिक्षक के साथ 1500 लोग उपस्थित थे।
21st June International Day of Yoga : Bhinmal
